उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में शिवरात्रि के मौके पर लगे पंडाल में गए बालक को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी राम मिलन का 9 वर्षीय पुत्र राज शेखर गांव में शिवरात्रि के मौके पर लगे पंडाल में गया था।

तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गयाम बाइक की टक्कर से राज शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

