उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के ठाकुराईनपुर गांव की मोड़ के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के थनेहरा गांव निवासी सूरत प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गांव निवासी बाबूलाल का 45 वर्षीय पुत्र ललित दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम के लिए आए थे।

वापस घर लौटते समय जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के ठकुराइनपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची सभी दूसरे बाइक से भिडन्त हो गई। जिसमें संतोष कुमार व ललित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

