G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मिलकिन खेड़ा गांव की मोड पर सामने से अचानक आई दूसरी चार पहिया गाड़ी से खुद को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में कूद गया। जिससे चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बैहरमपुर गांव निवासी इज़हारुल का 25 वर्षीय पुत्र जमन चार पहिया वाहन पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे गया था।

वहां से वापस लौटते समय जब वह मिलकिन खेड़ा गांव की मोड पर पहुंचा। तभी अचानक सामने से दूसरी चार पहिया गाड़ी आ गई। उससे खुद को बचाने के प्रयास में उसका वाहन अनियंत्रीत होकर खंती में पलट गया। जिससे वाहन चालक जमन घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई। तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी साथ आए परिजन उसको कही और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share