G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित श्रीराम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का भव्य उद्घाटन समारोह डा० देशराज गुर्जर (एम०डी०डी०एम० नेफरोलॉजी, एस.जी.पी.जी.आई. लखनऊ) के द्वारा शुभारम्भ किया गया। आपको बताते चले अभी तक जिले के किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में यह सुविधा नही थी। इस अवसर पर हास्पिटल के संस्थापक डॉ० अशोक पटेल (पूर्व सांसद) ने बताया कि अब आपको किसी बड़े शहर डायलिसिस के लिए जाने की आवश्यकता नही है। हास्पिटल में विश्व स्तरीय आपातकालीन डायलिसिस, स्लेड डायलिसिस व आई.पी.डी. डायलिसिस की सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। तथा नवीनतम तकनीक की जर्मन डायलिसिस मशीनों और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले डायलाइजर और चिकित्सा सलाह भी उपलब्ध है। इस अवसर पर डा० जवाहर लाल, डा० प्रतीक सिंह पटेल, आदि समस्त हास्पिटल स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share