उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकूई गांव निवासी यशवंत का 35 वर्षीय पुत्र सोनेलाल अपने रिश्तेदार थानां क्षेत्र के सेमरा गाँव निवासी वंशगोपाल का 55 वर्षीय पुत्र राज बाबू व गाजीपुर थाने के सुकेती गांव निवासी बैजनाथ का 40 वर्षीय पुत्र कृष्णपाल तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैनगज थानां क्षेत्र बहबलपुर गांव जा रहे थे। जब इनकी बाइक हुसैनगंज थाने के समीप पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे तीनों बाइक पर सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!