उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरेई गांव के समीप पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के तंबौर थानां क्षेत्र के चान्दी गाँव निवासी हरदेव का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद जो लकड़ी कटाई का काम करता है।

मौजूदा समय मे वह फ़तेहपुर जनपद की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के खैरेई गाँव के समीप लकड़ी कटाई कर रहा था। तभी वह लगभग 15 फिट की ऊँचाई पर डाल काटते समय नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एल एस एम्बुलेन्स UP 32 EG 6238 के ईएमटी भपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!