G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेशहन गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेशहन गांव निवासी स्वर्गीय दया शंकर द्विवेदी का 60 वर्षीय पुत्र बालकृष्ण द्विवेदी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक बालकृष्ण द्विवेदी रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share