उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गांव की मोड पर एक बाइक सवार की टक्कर से दूसरे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी स्वर्गीय राम सहाय का 45 वर्षीय पुत्र देशराज व थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी स्वर्गीय रामकरन का 26 वर्षीय पुत्र गोरेलाल दोनों एक ही बाइक पर सवार थे।

तभी थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीवी हॉट गांव की मोड़ के समीप दूसरा बाइक सवार इनकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड़ पर गिर गई और बाइक पर सवार देशराज व गोरेलाल दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

