Spread the love

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चकेहड़ी ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम किशन यादव का 45 वर्षीय पुत्र राकेश यादव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए मलवा जा रहा था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चकेहडी ओवर ब्रिज के नीचे उतरी तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भतीजे वीरेंद्र ने घटना की जानकारी दिया।

By