उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत एक सप्ताह पूर्व राधानगर अन्दौली पुलिस के समीप सड़क हादसे में घायल पत्रकार के पिता की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गयी। बताते चले कि पत्रकार सुनील गुप्ता के पिता अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व0 केशन प्रसाद गुप्ता निवासी बक्सपुर राधानगर 8 फरवरी को साइकिल से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह थानां क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे पत्रकार के पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया था। इलाज के लिए दोनो को सदर अस्पताल लाया गया। जहां से वृद्ध को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। वहीं पत्रकार के पिता के मौत के बाद साथी पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

