G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में युवक को मधुमक्खियां ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी स्वर्गीय अशफाक अहमद का 60 वर्षीय पुत्र अयाज अहमद गाँव मे स्थित यूनानी अस्पताल के समीप किसी काम से गया था।

तभी मधुमक्खियां के झुंड ने उसे पर हमला कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मधुमक्खियां के चंगुल से मुक्त कराकर उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share