G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला में अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी स्वर्गीय हरिशंकर का 28 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला में पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक आशीष कुमार घायल हो गया।

हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी सिमरन ने बताया कि हमारे पति फ़तेहपुर के विकास भवन में सर्विस करते हैं। बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहे थे तभी गिरकर घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share