उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के काँधी गांव में खेल रहे बालक पर जंगली पागल बिल्ली ने हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर बिल्ली के चंगुल से बालक को मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र काँधी गांव निवासी मिथलेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र शिवांश अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप क्रिकेट मैच खेल रहा था। तभी अचानक एक जंगली पागल बिल्ली ने उस पर हमला कर दिया।

जिससे सारे दोस्त मौके से भाग खड़े हुए हादसे की जानकारी उसकी मां को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर दिल्ली के चंगुल से उसे मुक्त कराकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल बालक के साथ अस्पताल पहुंची उसकी माँ अंजू देवी ने बताया शिवांश दोस्तो के साथ खेल रहा था। तभी बिल्ली ने हमला कर दिया सभी दोस्त डरकर भाग गए जब हम वह पहुंचे तो बिल्ली शिवांश को छोड़ नही रही थी बड़ी मुस्किल से छोड़ा कर यहां लाए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!