उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खझुआ कस्बे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसमको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के चौक मुचियाना मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार का 26 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बे आ रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के खझुआ कस्बे के समीप पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पीछे से बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

