उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अचानक दो मासूम बच्चे घर से गायब हो गए। जिससे परिजनों ने बच्चों की तलाश आसपास और दूरदराज खोजबीन किया। लेकिन देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों बच्चों की खोजबीन के लिए पडोसी भी खोज कर रहे थे। तभी एक निर्माणाधीन मकान में बने शौचालय टैक में पडे मिले जिसकी जानकारी पुलिस दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवो को शौचालय टैक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे के समीप राकेश कुमार भाट अपने परिवार के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को दोपहर से ही अचानक बच्चे गायब हो गये। परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन किया। आसपास के लोगों को भी दो मासूम गायब होने की जानकारी दी गई। देर रात निर्माणाधीन मकान के बने टैक से दोनों मासूम के शव पड़े होने सूचना पडोसी लोगों ने दिया। शव देख कर मां शुशीला देवी का कलेजा फट गया। चीख पुकार मच गया। बडंनपुर ग्राम प्रधान सुचेत से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर राधा नगर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को शौचालय टैक से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि 5 बच्चों में दो बच्चों की पास के निर्माणा धीन मकान के शौचालय टैक से मृत अवस्था मिले। पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू किया है। मृतक 10 वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 8 वर्षीय पुत्र सुदरम की मौत शौचालय टैक में हुईं है। थाना राधा नगर प्रभारी ने बताया कि दो मासूम बच्चों के शव शौचालय के टैक से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही जानकारी मिलेगी कि दोनों मासूम बच्चों की मौत कैसे हुई है। और बच्चे वहाँ तक कैसे पहुंचे। इसके लिए भी आसपास के सीसीटीवी कैमरें में जांच पड़ताल शुरू किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

