उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गाँव में मंगलवार की दोपहर युवती ने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस में मृतिका के शवा को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती द्वारा की गयी घटना पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार औरेई गांव निवासी बसन्त लाल की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू देवी ने मंगलवार की दोपहर घर के अन्दर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सचूना पाकर मौके में पहूँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी को घर के बाहर खुशबू व उसकी भाभी सविता बर्तन मांज रही थी। जिसका पानी पड़ोस में रहने वाले राजा के घर की तरफ चला गया। जिस पर राजा राकेश आदित्य अन्जू ने खुशबू व उसकी भाभी को घर से घसीट कर बुरी तरह लाठी डन्डो से पीट दिया था। उधर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय गाली गलौज कर थाने से भगा दिया। तीन दिन तक जब पुलिस ने पीड़ित की नहीं सुनी तो आत्मग्लानी के चलते उसकी पुत्री ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उधर जब इस बात की खबर गांव में फेली तो पुलिस तत्काल कार्यवाही पर जुट गयी। पुलिस कार्यवाही समय पर कर लेती तो तो एक बेगुनाह की जान बच जाती। वहीं पुलिस ने राजा नामक एक युवक को पूंछतांछ के लिए हिरासत में लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

