उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खलासा करते हुये संलिप्त तीन आरोपियो को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। खागा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 03/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व दिनांक 26.12.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 503/2025 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाजार संतोष कुमार लोधी के 19 वर्षीय पुत्र अभि उर्फ कृष्णा व कोतवाली क्षेत्र सरसई बुजुर्ग गाँव निवासी स्व0 राम नरेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह और राधनगर थानां क्षेत्र के झाउपुर पुलिया के समीप निवासी राम प्रताप के 20 वर्षीय पुत्र राहुल को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 01लैपटाप,01 मोबाइल एक जोड़ी पायल सफेद धातु, 04 अदद बिछिया सफेद धातु व 3200/- रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया। आपको बताते चले 26.12.2025 को कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के अयोध्या नगर नौबस्ता रोड निवासी स्व0 जगजीत सिंह के पुत्र हंसराज द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदक के घर से अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0– 503/2025 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व 4/2026 को कोतवाली क्षेत्र नौबस्ता बाईपास प्रियंका मैरिज निवासी आकाश वर्मा की पत्नी संजना द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदिका के घर से अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात व रुपये चोरी कर लिये जाने के सम्बंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात में केश दर्ज हुआ था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

