उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार वृद्ध महिला घायल हो गई, घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी स्वर्गीय सूरजपाल की 79 वर्षीय पत्नी रामकली अपनी पोती आकांक्षा के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर स्थित चित्रकूट आईं हॉस्पिटल में चश्मा लगवाने गई थी।

वहां से वापस लौटते समय जब रिक्शा चंद कदम की दूरी पर आगे बढ़ा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार वृद्ध महिला रामकली घायल हो गई, फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अरुण व पायलेट रघुवीर ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पोती आकांक्षा ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share