उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पांच माह पूर्व प्रेम विवाह के बन्धन में बंधे नविवाहित दम्पत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पहले पति ने फांसी लगा लिया। वहीं पत्नी को भनक लगने पर पुलिस को सूचना कर स्वयं सरिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनो नवविवाहित दम्पत्ति अलग अलग बिरादरी के थे। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी सीताराम कुशवाहा का 36 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुशवाहा ने पांच माह पूर्व रेखा सोनकर 30 वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। और कस्बे के बराती मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहा था। बताते है कि सुबह पहर अमरजीत ने पांच मंजिल इमरात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पत्नी रेखा को जब इसकी जानकारी हुयी तो उसने पहले पुलिस को सूचना दिया और सरिया में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दम्पत्ति के आत्महत्या के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। वहीं घटना की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस बल मौके में पहुंच दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार पति पत्नी के बीच विवाद के बाद दोनो ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पति पत्नी द्वारा किये गये आत्महत्या का कारण जाने का प्रयास कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!