G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रोड किनारे खड़े बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना नरवल गांव बाम्बी निवासी कल्लू का 30 वर्षीय पुत्र सुनील बाइक से थरियांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में सामिल होने आया था। जब वह नेशनल हाइवे 2 के किनारे बाइक लेकर खडा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share