उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिससे गाँव में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के अंदर छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जसनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसेठा गाँव निवासी अशोक यादव की पत्नी 41 वर्षीय रीता देवी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुराने मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। बताया जा रहा है कि अशोक यादव अपने दूसरे मकान में बेटी अंजू, मंजू और बेटे विक्रम के साथ रह रहे थे। सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद रीता देवी पुराने घर की चाबी लेकर वहां चली गईं थीं। और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वापस न लौटने पर बड़ी बेटी अंजू उन्हें बुलाने पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पड़ोस के खंडहर की ओर से छत पर चढ़कर अंदर झांका तो मां को फंदे से झूलता देख उसके होश उड़ गए। अंजू ने किसी तरह दरवाजा खोला और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पति मौके पर पहुंचे तथा महिला को नीचे उतारकर तख्त पर लिटाया गया। इसी दौरान मोहल्ले की एक महिला ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी। थोड़ी ही देर में महिला के माता-पिता, भाई-बहन, मामा व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में किया। लेकिन इस दौरान मायके पक्ष और पुलिस के बीच कहासुनी व हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने पति अशोक यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

