उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मनावा चंदिया गाँव की मोड पर बाइक और चार पहिया वाहन की भिडन्त में बाइक पर सवार पिता-पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गए।घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी स्वर्गीय रामराज का 65 वर्षीय पुत्र दशरथ उसकी 18 वर्षीय पुत्री मनीषा और ओम प्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र अंकित एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे

जब बाइक थाना क्षेत्र के मनावा चंदिया गांव की मोड पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन से बाइक की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक में सवार तीनों घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए अंकित और दशरथ को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायलो के साथ अस्पताल पहुंचे अंकित के पिता ओम प्रकाश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!