उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप दो बाइकों की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी बाबू सिंह का 45 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था। जब गांव के बाहर पहुंचा तभी गांव निवासी शम्भू का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश सामने से बाइक पर सवार होकर आ गया।

जिससे दोनों बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

