G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध, नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। सम्मेलन में महिलाओं, किशोरियों एवं उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस प्रकार के आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है और जागरूकता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share