उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामकरण 28 वर्षीय पुत्र लवकुश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बांदा जनपद जा रहा था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक चालक लव कुश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को नजदीकी बांदा जनपद के तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी हादशे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से वहां पहुंचे और घायल को रेफर कर कर फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

