उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक चालक सहित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के पीतम नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र कपिल गुप्ता मोहल्ला निवासी राम पाल गुप्ता की 50 वर्षीय पत्नी भूरी गुप्ता और गुरु गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री कोमल गुप्ता को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आ रहा था। जब बाइक थानां क्षेत्र के दसवां मील के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक कपिल गुप्ता व महिला भूरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानियो में फोन कर घटना को सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलों का इलाज कर रहे हैं। हादशे में बालबाल बची कोमल गुप्ता ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

