G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मकनपुर गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साहूपुर चौहट्टा गांव निवासी रामकिशोर का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के मकनपुर के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी। जिससे धर्मेन्द्र घायल हो गया। स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायल का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share