उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रसूलपुर पधारा गांव में शराबी ने गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर पधारा गांव निवासी स्व0 गंगू सिंह का 55 वर्षीय पुत्र राजकरन शराब पीने का आदी था। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर वह खेत की ओर गया और वहीं उसने पेड़ में रस्सी का फंन्दा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!