G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी बंवारा गाँव के समीप रविवार की सुबह रोड किनारे से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खून से लथपथ 25 वर्षीय युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी झल्लर दिवाकर का 25 वर्षीय पुत्र विजय दिवाकर का खून से लथपथ शव पुलिस ने सरकी बंवारा के समीप रोड किनारे से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम भेजा है। जहां मृतक के जीजा मुकेश ने बताया कि गांव का रहने वाला संदीप द्विवेदी शनिवार की शाम यह कहकर लाया था कि सातों में नौटंकी है, लेकिन वहां कोई नौटंकी नही थी और उसके साले का शव यहां मिलने से उसको किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है। हालांकि मृतक के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। जीजा का कहना रहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संदीप के खिलाफ कार्यवाई कर वाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share