फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ के समीप रविवार की सुबह साइकिल से पेट्रोल पंप आ रहे कर्मचारी को डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंझूपुर गांव निवासी स्व0 प्रहलाद सोनी का 33 वर्षीय पुत्र राजू सोनी सौंरा स्थित पेट्रोल पंप में नौकरी करता था। बताते हैं कि सुबह नौ बजे साइकिल से ड्यूटी आ रहा था। जैसे ही वह बरौरा मोड़ के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भतीजे शुभम ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!