G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गाँव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। जानकारी के अनुसार केवई गांव निवासी सुमेर रैदास की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी ने शनिवार की देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी का काफी समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share