उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (सिर)-2026 के अन्तर्गत दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान के संबंध में 01.01.2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06.01.2026 को किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दावे / आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि 06.01.2026 से 06.03.2026 तक नियत की गयी है। आयोग के निर्देशों के क्रम में दिनांक 22.02.2026 को विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत कुल 2364 मतदेय स्थलों पर समस्त बी०एल०ओ० एवं पदाभिहित अधिकरी उपस्थित रहें तथा मतदेय स्थलों पर आने वाले मतदाताओं को अवलोकन हेतु दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदता सूची, एसडीडी सूची, नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी की सूची अवलोकन हेतु उपलब्ध करायी गयी। मतदेय स्थलों पर बनाये गये हेल्प डेस्क निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सतत् भ्रमणशील रहते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि समस्त मतदेय स्थलों पर पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7, 8 एवं घोषणा पत्र के साथ बी०एल०ओ० उपस्थित रहें। मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी के साथ-साथ आवश्यक स्टाफ तथा पदाभिहित अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के सहायता हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी जिसके माध्यम से अर्ह व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6 तथा किसी प्रकार के संशोधन हेतु फार्म-8 भरने में सहायता प्रदान की गयी।

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु नियुक्त बी०एल०ए० तथा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर आदि का भी सहयोग प्राप्त किया गया। दिनांक 22.02.2026 को विशेष अभियान के संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से भी जनसामान्य को इस संबंध में जागरूक किया गया था। बी०एल०ओ० को उपलब्ध कराये गये पर्याप्त संख्या में फार्म 6, 7, 8, घोषणा पत्र, ए०एस०डी०डी० (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची, तथा नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रीपे डिस्क्रीपेंसी की सूची विशेष अभियान की तिथि पर यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची के साथ पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6, 6ए, 7, 8 एवं घोषणा पत्र के साथ उपस्थित रहें। मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० के पास ए०एस०डी०डी० (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची, तथा नो मैपिंग में सम्मिलित मतदाताओं की सूची एवं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी में सम्मिलित मतदाताओं की सूची भी जनसामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध करायी गयी थी। मतदाताओं से फार्म 6 पर नाम/पते की वर्तनी / स्पेलिंग आदि की शुद्ध प्रविष्टियां भरवाने के पश्चात् बी०एल०ओ० द्वारा बी०एल०ओ० ऐप पर फार्म-6 भरा गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 240-फतेहपुर के बूथ सं०-37 से 42 राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, बूथ सं०-129 से 133 राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बूथ सं०-109 से 112 भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय, बूथ सं0-65 से 68 श्री नागा निरंकारी बालिका इण्टर कालेज, बूथ सं0-105 से 108 विश्व भारती गर्ल्स इण्टर कालेज, फतेहपुर का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथों पर उपस्थित मतदाताओं से वार्ता की गयी तथा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर पात्र व्यक्तियों को फार्म-6 तथा घोषणा पत्र भरते हुए मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्र पर उपस्थित समस्त बी०एल०ओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि आयोग के मानक के अनुरूप फार्म-6 आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्राप्त कर बीएलओ ऐप पर अपलोड किया जायें। बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों को लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी की निर्गत नोटिसे समय पर मतदाताओं को पहुंचाते हुए उनसे आवश्यक अभिलेख प्राप्त करते हुए अपने प्रमाण पत्र/अण्डर टेकिंग के साथ बीएलओ एप पर अपलोड किये जाने के भी निर्देश दिये गये जिससे लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का भी निस्तारण निर्धारित समय से किया जा सके। मतदाताओं में दिखा उत्साह, मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिये भरे गये फार्म-6 नये मतदाताओं में मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने के प्रति उत्साह देखा गया जिसके परिणामस्वरूप पर्याप्त संख्या में फार्म-6 भरे गये। जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र जहानाबाद में कुल 764, बिन्दकी में कुल 950, फतेहपुर में कुल 1354, अयाह शाह में कुल 973, हुसैनगंज में कुल 642 तथा खागा में कुल 925 फार्म-6 प्राप्त किये गये। आज विशेष अभियान तिथि पर जनपद में अवस्थित छः विधानसभा क्षेत्रों के 2364 मतदेय स्थलों पर कुल 5608 फार्म-6, तथा 959 फार्म-8 प्राप्त किये गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

