उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सातों कुसुंभी और छिछनी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजन प्रत्येक रविवार को होता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुपम सिंह की देख रेख में कार्यक्रम में आशा बहू और आंगनवाड़ी की मदद से क्षेत्र के लाभार्थियों को मेलें में लाया जाता है। जिससे डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाता है। जैसे गर्भवती महिलाओं की जांच, वजन, बीपी, शूगर, हाइपरटेंशन, टी बी के मरीज, कुष्ठ के मरीज, स्क्रीन के मरीज, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड और 35 वर्ष के लाभार्थी का कार्ड बनाया जाता है। कुल 152मरीज देखें गए। सभी मरीजों की जांच करने के बाद दवाएँ दी गई। इस मौके पर उपस्थिति कर्मचारी, विवेक सिंह, उदयभान सिंह, कमलेश (फार्मासिस्ट) चतुर्वेदी मेहरा, रीना देवी,(स्टाफ नर्स), और उबैद अहमद, सुनील कुमार, चंद्र प्रकाश, फारुख अहमद, (वार्ड बॉय), मईया दीन, हरिलाल और क्षेत्र की आशा, उमा सिंह, सुमन, गीता देवी, सरोज देवी, मीरा देवी, शबनम बानो, संगीता देवी, उर्मिला देवी, मीना सिंह, शशि देवी, आदि सभी लोग उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!