G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के।समीप जोनिहा रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनाथ विश्वकर्मा का 65 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी विश्वकर्मा साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बिंदकी कस्बा आया था। तभी कस्बे के समीप जोनिहा रोड पर चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया।

जिससे साइकिल सवार बृद्ध श्याम बिहारी रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी साथ आए परिजन उसको रेफर करा कर सरकारी एम्बुलेन्स से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share