उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने ज़हरीलां पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के उमरी गांव निवासी स्व. जय सिंह के 29 वर्षीय पुत्र राहुल ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

