उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गम्भरी गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी निसार अहमद का 26 वर्षीय पुत्र शादाब अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के शाखा गम्भरी गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी बाइक की भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक चालक शादाब घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता निसार अहमद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

