उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के चन्दा गली मोहल्ले में युवक ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चन्दा गली मोहल्ला निवासी स्व. बाबू राम विश्वकर्मा का 20 वर्षीय पुत्र मानस विश्वकर्मा ने घर के अंदर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लागाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा अनूप विश्वकर्मा ने बताया मानस अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। इस बार वह बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसकी माँ का 17 नवंबर को स्वर्गवाश हो गया था। वह घर मे अकेला रहेता था कभी हमारे घर कानपुर चला जाता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!