उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानबाद थानां क्षेत्र के कस्बा के चन्दागली मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चन्दागली मोहल्ला निवासी स्व0 बाबू राम का पुत्र मानस विश्वकर्मा ने घर के अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के मामा अनूप विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक मानस की मां 17 नवम्बर को उनका निधन हो गया था। जिससे वह काफी दुखी था हो सकता है मां के चले जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया है। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!