उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र में पांच दिन पूर्व देर शाम घर से गायब हुए मानसिक पीड़ित बुजुर्ग का शव गांव के किनारे एक तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी शिवप्रसाद (70) पुत्र शिव बालक लोधी की मानसिक स्थितियों ठीक नहीं थी। जिसके कारण कई बार वह घर से बिना बताए गायब हो जाते थे और हफ्ते, महीने में वापस फिर आ जाते थे। पत्नी की लगभग दस वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बीते बृहस्पतिवार को बुजुर्ग शिव प्रसाद बिना बताए देर शाम घर से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया पर कहीं पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे गांव के लोगों ने गांव किनारे बने तालाब में शव को उतराते हुए देखा।देखते ही देखते तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर सुनते ही बेटा लवकुश लोधी व शिव शंकर लोधी बेटी शकुंतला, भुवनेश्वरी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

