उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन की प्रगति संतोषजनक न होने पर विकास खंड भिटौरा, हसवा, विजयीपुर, बहुआ, ऐरायां ,देवमई, मलवा, असोथर, धाता के सचिव एवं एडीओ पंचायत का वेतन तब तक आहरित न किया जाय जब तक पांच प्रतिशत परिवारों की बढ़ोत्तरी न हो जाय के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए और कहा कि खंड विकास अधिकारी संचालन कराए अन्यथा अग्रिम कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा, ज्ञान गंगा, अर्थ गंगा के तहत किए जा रहे कार्यों/जन जागरूकता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि नियमित गंगा घाटों की साफ सफाई कराए, साथ ही कूड़ा का उठान नियमित कराया जाय। बैठक में समिति के सदस्य द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा के पांच घाट ओम घाट, खुसरूपुर, हाजीपुर, पक्का घाट, देव घाट में गंगा पानी का बहाव रुक जाने के कारण घाट प्रभावित हो रहे हैं जिसके कारण पानी से दुर्गंध आती है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई, सेतु, वन विभाग की टीम गठित कर जांच कर यथास्थिति से अवगत कराने के निर्देश संबंधित को दिए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई–वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाए, साथ ही नियमित निरीक्षण कर जब्तीकरण की कार्यवाई करे और जुर्माना भी लगाए।

व्यापारियों/दुकानदारो को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करे साथ ही कपड़े/जूट के थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अलग अलग (सुखा/गीला) संवेदनशीता के साथ करते हुए इसका निस्तारण नियमानुसार कराये। उन्होंने कहा कि ई–वेस्ट की श्रेणी के कूड़े के बारे में नागरिकों को जागरूक करे साथ ही एकत्रीकरण की व्यवस्था भी की जाय। जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण सही तरीके से कराये। उन्होंने कहा कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में सरकारी/गैर सरकारी जमीन में कही पर मेडिकल वेस्ट डंप तो नहीं हो रहा है कि सूचना से अवगत कराण के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि पौधरोपण की सत्यापन रिपोर्ट से अवगत कराए साथ ही जिन विभागों से जिन विभागों से सत्यापन रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, को अनुस्मारक भेजते हुए रिपोर्ट मंगाए। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाई की पुष्टि की एवं पर्यावरण एवं गंगा समिति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीएफओ डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!