उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के देवमई ब्लॉक में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। शिक्षकों ने नियमित पठन-पाठन जारी रखते हुए सरकार के निर्णय के प्रति अपनी असहमति दर्ज कराई। इस विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और महिला शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया। इससे पहले, 22 फरवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शिक्षकों ने एक ट्विटर अभियान चलाया था। इस अभियान के जरिए उन्होंने अपनी मांगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया था। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के अध्यापकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से शिक्षण कार्य करते हुए अपना विरोध जारी रखेंगे। इसके बाद अगले चरण में जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपकर शासन से टेट अनिवार्यता से राहत देने की मांग की जाएगी। शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सरकार से वार्ता के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकालने की अपील भी की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!