उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में गाडगे महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाडगे महाराज एक पूजनीय संत और महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने स्वच्छता, शिक्षा के प्रसार और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे और स्वयं झाड़ू लेकर गांवों की सफाई कर समाज को स्वच्छता का संदेश देते थे। साथ ही उन्होंने अंधविश्वास और पशु बलि जैसी कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव हीरा लाल साहू ने किया। इस अवसर पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष संगीता राज पासवान, शिव शंकर यादव, सुमित साहू, कु. रत्न राकेश, सिद्धार्थ गौतम, प्रदीप सोनकर, देवेंद्र गौतम, आनंद गौतम, कुलदीप पासी, नीरज यादव, अंकित पायलट, विकास कुमार, राजेश कुमार, इंद्रसेन पासी, महेंद्र निषाद, प्रदीप संख्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

