उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ताँबेश्वर मोहल्ले में स्थित मंडप मैरिज हाल के समीप दो बाइको की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी के समीप मोहल्ला निवासी वीर बहादुर का 42 वर्षीय पुत्र शिव करन जो शटरिंग का काम करता है।

उसकी शटरिंग कोतवाली क्षेत्र के महर्षि मोहल्ले में लगी थी। वही से वह शटरिंग का काम देख कर वापस घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर मोहल्ले में स्थित मंडप मैरिज हाल के समीप पहुंची तभी सामने से बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी पिंटू का 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु आ गया और दोनों बाईको की जोरदार भिडन्त हो गई।

जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर दीपांशु को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गम्भीर रूप से घायल शिव करन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

error: Content is protected !!