उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के समीप अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दूसरा बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्तर पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी गोवर्धन का 22 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अचानक सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास में छोटू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके भाई सोनू को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई सोनू ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

