उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव की लिंक रोड पर पुलिया के।समीप बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर साहनी गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र दुर्गेश जो ई-रिक्शा चलाता है। वह अपने छोटे 13 वर्षीय भाई कृष्णा के साथ खागा बाईपास मंडी से ई-रिक्शा पर प्याज लाद कर कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव जा रहा था।

जब उसका रिक्शा संवत गांव लिंक रोड पर पुलिया के समीप पहुंचा। तभी बोलेरो ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा पलट गया और रिक्शे पर सवार किशोर कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके बहनोंई अंकित ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

