G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी बृज राज शरन का 57 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव जा रहा था। जब उसकी बाइक मानिकपुर गाँव के समीप पहुंची।

तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक चालक सुनील कुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share