उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन दिनॉक 24 एवं 25 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र थरियाँव में किया जा रहा है। मेले के प्रथम दिवस 24.02.2026 में किसानों का पंजीकरण प्रातः 9:30 बजे से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह पटेल” विधायक जहानाबाद द्वारा किया गया। कार्यकम में सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी, अख्तर हुसैन, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला०, अमित कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ साधना वैश्य, कृषि वैज्ञानिक, डा० जगदीश किशोर, डा० संजय कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी सहित अन्य अधिसंख्य कृषकगण कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, रेशम, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, दिव्यांग जन विभाग, नमामि गंगे, इफ्को, बीज एवं खाद विक्रेता संस्थाओं के साथ स्वयं सहायता समूह व एफ०पी०ओ० सहित विभिन्न फर्मों ने अपने स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगायी गयी एवं कृषि उत्पादों का कृषकों के मध्य प्रदर्शन कर जैविक एवं घरेलू उत्पादों का प्रोत्साहन किया गया तथा कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभागों ने अपने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कृषकों के मध्य किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अन्तर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव में आये अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की उन्न्त तकनीक, रोग नियंत्रण, कीट नियंत्रण, पशुपालन, शस्य वानिकी एवं अन्य जानकारी से कृषकों को अवगत कराया गया। डॉ० जितेन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ साधना वैश्य, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, फतेहपुर, द्वारा श्री अन्न, शस्य एवं वानिकी, उद्यान, शस्य विज्ञान, पशुपालन तथा कृषि की उन्नत तकनीक आदि विषयों पर कृषकों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी गयी। सत्येन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक द्वारा पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, पी०एम० कुसुम योजना, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण आदि विभिन्न योजनाओं के बारे कृषकों को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने एवं जैविक खेती करने के साथ श्री अन्न का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गयी। नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही मिलेट्स फसलों को बोने, जलसंरक्षण करने एवं संतुलित उर्वरक उपयोग करने के साथ, मृदा संरक्षण के साथ कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में फार्मर रजिस्ट्री को करने एवं हरी खाद हेतु अधिक से अधिक ढैचा की बुआई करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में जादूगर के माध्यम से नहर कटान, फसलों की सुरक्षा, वन रोज से बचाव एवं श्री अन्न की फसलों की अधिक से अधिक खेती करने के बारे में नुक्कड़ नाटक / सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को जागरूक किया गया। कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन्नतशील खेती करने वाले कृषकों के अनुभवों को अन्य कृषकों के मध्य साझा किया गया एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नतशील खेती के बारे कृषकों को विस्तार से बताया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

