उत्तर फतेहपुर जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ विशेषकर खोया, खोया से बनी मिठाईयों, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.02.2026 को जनपद में विशेष अभियान के अन्तर्गत बिन्दकी तहसील में नायब तहसीलदार रचना यादव एवं सदर तहसील में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कुल 10 विधिक नमूनें संग्रहित किये, जिसका विवरण निम्न है- 1. शिव डेयरी, जिला कारागार के पीछे फतेहपुर से खोया का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।, 2. श्रेयांश ट्रेडर्स, निकट हनुमान मंदिर पक्का तालाब फतेहपुर से रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा 178 ली० रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रु 22428/ जब्त किया गया।, 3. महेश पेडा, औंग फतेहपुर से पेडा का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।, 4. बिन्दकी खोया मण्डी स्थित श्री राम से 01 खोया का नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।, 5. बिन्दकी खोया मण्डी स्थित अजय कुमार से 01 खोया का नमूना जाँच हेतु संग्रहित किया गया।, 6. नजाही बाजार बिन्दकी स्थित संदीप गुप्ता से सरसो तेल का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा 49 किग्रा सरसो का तेल जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत रू 7350/- है।, 7. मायाश्याम स्वीट हाउस पटेल नगर, फतेहपुर से पेडा का 01 नमूना एवं खोया का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।, 8. मुखलाल स्वीट हाउस जी०टी० रोड, फतेहपुर से पेडा का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया।, 9. रामा स्वीट हाउस जी०टी० रोड फतेहपुर से बर्फी का 01 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया। उपरोक्त सभी संग्रहित नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुश्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, सिद्वार्थ कुमार, देवेश कुमार मिश्र, धीरज कुमार दीक्षित एवं अनुराधा कुशवाहा उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!