G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कटोघन टोल प्लाजा के समीप दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह प्रयागराज में मौत हो गई। बताते चलें कि खागा कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर ऐराना निवासी स्व0 छेदीलाल का 56 वर्षीय पुत्र क्षत्रपाल 22 फरवरी की दोपहर खागा कोतवाली के कटोघन टोल प्लाजा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए हरदों सीएचसी पहुँचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share