G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर गाँव के समीप खेत से घर वापस लौट रहा किशोर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी वासुदेव का 17 वर्षीय पुत्र ईश्वर खेत की ओर गया था। वापस लौटते समय जब वह रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share